होम Chhattisgarh नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन जारी की
Chhattisgarh

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन जारी की

WhatsApp Facebook
नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन जारी की

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तत्परता से काम कर रही है।

 

नेपाल में प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित छत्तीसगढ़ के नागरिक अथवा उनके परिजन सहायता और आवश्यक जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन नंबर 1070 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा दूरभाष नंबर +91-771-2223471 पर भी संपर्क कर आवश्यक जानकारी और सहायता प्राप्त की जा सकती है।

IMG-20260826-WA0026-200x300 नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन जारी की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी है। नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने और उन्हें हर संभव आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ कार्य कर रही है।

 

राज्य सरकार की ओर से नागरिकों और उनके परिजनों से अपील की गई है कि नेपाल में फंसे किसी व्यक्ति से संबंधित जानकारी या सहायता की आवश्यकता होने पर जारी हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल संपर्क करें।

 

 

The post नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन जारी की appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)