होम › Technology › धौलपुर में कुंड में डूबे 4 भाई-बहन: भाई को बचाने उतरीं 3 बहनें भी डूबीं, चारों की मौत
Technology

धौलपुर में कुंड में डूबे 4 भाई-बहन: भाई को बचाने उतरीं 3 बहनें भी डूबीं, चारों की मौत

WhatsApp Facebook
धौलपुर में कुंड में डूबे 4 भाई-बहन: भाई को बचाने उतरीं 3 बहनें भी डूबीं, चारों की मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37195-bihar धौलपुर में कुंड में डूबे 4 भाई-बहन: भाई को बचाने उतरीं 3 बहनें भी डूबीं, चारों की मौत

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले के सरमथुरा क्षेत्र में रविवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। आंगई थाना क्षेत्र के बिरजा गांव में कुंड में नहाते समय 21 वर्षीय रवि उर्फ भोलू गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसकी दो सगी बहनें और एक चचेरी बहन कुंड में उतर गईं। देखते ही देखते चारों गहरे पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई।

मेले में शामिल होने आया था परिवार

नथुआपुरा मोरोली निवासी रवि शनिवार रात परिवार के साथ बिरजा गांव के पास स्थित हीरामन बाबा धाम पर आयोजित मेले में शामिल होने आया था। रविवार सुबह करीब 6 बजे परिवार के लोग पास के कुंड में नहाने गए थे। इसी दौरान रवि का पैर गहरे पानी में चला गया और वह डूबने लगा।

भाई को बचाने उतरीं तीन बहनें

रवि को डूबता देखकर उसकी सगी बहनें मनोरमा (22) और बोटो (25) तथा चचेरी बहन कल्लो (18) उसे बचाने के लिए पानी में उतर गईं। लेकिन तीनों भी गहरे पानी में चली गईं। हादसे की सूचना मिलते ही आंगई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से चारों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

रक्षाबंधन पर पीहर आई थीं बहनें

आंगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि मृतकों में रवि (21) पुत्र लायक सिंह, मनोरमा और बोटो, दोनों पुत्रियां लायक सिंह, तथा चचेरी बहन कल्लो (18) पुत्री भभूति शामिल हैं। मनोरमा और बोटो रक्षाबंधन पर अपने ससुराल से पीहर आई थीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद चारों शव परिजनों को सौंप दिए।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)