देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए गए हैं। यानी संक्रमण के मामलों में करीब छह गुना वृद्धि हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, पिछले तीन-चार हफ्तों से अस्पतालों की ओपीडी में फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

गुरुग्राम स्थित फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के इंटरनल मेडिसिन विभाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर एवं यूनिट हेड डॉ. सतीश कौल के अनुसार, अस्पतालों में खांसी, जुकाम और तेज बुखार की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। जांच में इनमें H1N1 संक्रमण के कई मामले सामने आए हैं। उनके मुताबिक, ओपीडी में रोजाना करीब 7 से 10 मरीज ऐसे आ रहे हैं। इसी दौरान कोविड-19 के मामलों में भी मामूली बढ़ोतरी देखी गई है।
डॉक्टरों के मुताबिक, ज्यादातर H1N1 संक्रमण हल्के होते हैं और मरीज कुछ दिनों में ठीक हो जाते हैं। सामान्य तौर पर बुखार तीन से पांच दिन में कम हो सकता है, जबकि फ्लू जैसे अन्य लक्षण करीब पांच से सात दिनों तक बने रह सकते हैं। हालांकि, बुजुर्गों, छोटे बच्चों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों में संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, किडनी की बीमारी और COPD जैसी पहले से मौजूद बीमारियों से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
The post देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण appeared first on Ekhabri.com.
Source: Ekhabri


