होम Technology जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
Technology

जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

WhatsApp Facebook
जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38824-air-india जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

जयपुर। भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट A-1886 की रविवार सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के बाद पायलट ने एहतियात के तौर पर विमान को जयपुर डायवर्ट कर दिया। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं।

उड़ान के बीच आई तकनीकी खराबी

फ्लाइट को सुबह 8:25 बजे भोपाल से उड़ान भरनी थी, लेकिन विमान ने 8:47 बजे उड़ान भरी। इसे सुबह 9:55 बजे दिल्ली पहुंचना था। रास्ते में तकनीकी समस्या सामने आने के बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और विमान को जयपुर की ओर मोड़ दिया। करीब 9:40 बजे विमान सुरक्षित जयपुर एयरपोर्ट पर उतर गया।

इंजन में खराबी की बात, आधिकारिक पुष्टि नहीं

प्रारंभिक जानकारी में इंजन में खराबी आने की बात सामने आई है। हालांकि, एयर इंडिया या जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद एयरलाइंस की टेक्निकल टीम ने जांच शुरू कर दी है।

जांच के बाद साफ होगी वजह

विमान में कितने यात्री सवार थे और तकनीकी खराबी की असली वजह क्या थी, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। समय रहते विमान डायवर्ट किए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)