होम › Technology › जन्माष्टमी पर रायपुर में गूंजेगा कृष्ण नाम, मैथिली ठाकुर की भजन संध्या आज, इस्कॉन हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई-रायपुर का भव्य आयोजन, नोट कर लें टाइम
Technology

जन्माष्टमी पर रायपुर में गूंजेगा कृष्ण नाम, मैथिली ठाकुर की भजन संध्या आज, इस्कॉन हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई-रायपुर का भव्य आयोजन, नोट कर लें टाइम

WhatsApp Facebook
जन्माष्टमी पर रायपुर में गूंजेगा कृष्ण नाम, मैथिली ठाकुर की भजन संध्या आज, इस्कॉन हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई-रायपुर का भव्य आयोजन, नोट कर लें टाइम

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37756-22 जन्माष्टमी पर रायपुर में गूंजेगा कृष्ण नाम, मैथिली ठाकुर की भजन संध्या आज, इस्कॉन हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई-रायपुर का भव्य आयोजन, नोट कर लें टाइम

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी रायपुर गुरुवार को भक्ति और उत्सव का माहौल रहेगा। इस्कॉन हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई-रायपुर की ओर से बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में भगवान श्रीश्री राधा-कृष्ण का महाअभिषेक, झूलन उत्सव, कीर्तन, महाआरती और महाप्रसादम का आयोजन होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4:30 बजे श्रीश्री राधा-कृष्ण के दिव्य महाअभिषेक के साथ होगी। इसके बाद शाम को भजन और कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। शाम 6:30 बजे से प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर और उनके समूह की भजन संध्या होगी। जन्माष्टमी के मौके पर मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगी।

37757-44 जन्माष्टमी पर रायपुर में गूंजेगा कृष्ण नाम, मैथिली ठाकुर की भजन संध्या आज, इस्कॉन हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई-रायपुर का भव्य आयोजन, नोट कर लें टाइम

आयोजन में रात 9 बजे झूलन उत्सव और रात 9:30 बजे महाआरती होगी। इसके बाद रात 10:30 बजे श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादम की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक कीर्तन भी होगा, जिसमें श्रद्धालु हरे कृष्ण महामंत्र का जाप करेंगे।

इस्कॉन की ओर से शहरवासियों और उनके परिवारों को जन्माष्टमी समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। आयोजकों को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचेंगे और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होंगे।

कार्यक्रम एक नजर में

स्थान: बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर

तारीख: 3 सितंबर 2026, गुरुवार

दिव्य महाअभिषेक: शाम 4:30 बजे से

भजन संध्या: शाम 6:30 बजे, मैथिली ठाकुर एवं समूह

झूलन उत्सव: रात 9 बजे

महाआरती: रात 9:30 बजे

महाप्रसादम: रात 10:30 बजे

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)