होम › Chhattisgarh › छत्तीसगढ़ में 45 डॉक्टरों की नियुक्ति, अस्पतालों में बढ़ेगी इलाज की क्षमता
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 45 डॉक्टरों की नियुक्ति, अस्पतालों में बढ़ेगी इलाज की क्षमता

WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ में 45 डॉक्टरों की नियुक्ति, अस्पतालों में बढ़ेगी इलाज की क्षमता

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर, 29 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने 45 चिकित्सकों की नियुक्ति की है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नियुक्त किए गए इन चिकित्सकों की पदस्थापना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), सिविल अस्पताल और जिला अस्पताल स्तर की फर्स्ट रेफरल यूनिट (FRU) में की गई है। इन नियुक्तियों से प्रदेश के अस्पतालों में चिकित्सकीय मानव संसाधन बढ़ेगा और मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

 

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में की गई इन नियुक्तियों का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक चिकित्सकीय सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना है। डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ने से मरीजों को समय पर चिकित्सकीय परामर्श, जांच और उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

 

45 चिकित्सकों की पदस्थापना से FRU स्तर की स्वास्थ्य संस्थाओं की सेवा क्षमता में विस्तार होगा। गंभीर और आपातकालीन मामलों में मरीजों का समय पर चिकित्सकीय आकलन, आवश्यक उपचार और जरूरत पड़ने पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों के लिए उचित रेफरल सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी।

 

FRU प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इन केंद्रों पर स्थानीय स्तर पर आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ गंभीर मरीजों को आवश्यकता के अनुसार उच्च स्तरीय अस्पतालों में रेफर किया जाता है। चिकित्सकों की संख्या बढ़ने से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही आपातकालीन चिकित्सा और रेफरल सेवाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी।

 

इन नियुक्तियों का सबसे अधिक लाभ ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को मिलने की उम्मीद है। स्थानीय स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ने से मरीजों को सामान्य और आवश्यक उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करने की जरूरत कम होगी। वहीं गंभीर मामलों में समय पर उचित उपचार और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र तक रेफरल की प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी हो सकेगी।

 

राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और जन-केंद्रित बनाने के साथ स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। 45 चिकित्सकों की यह नियुक्ति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे प्रदेश में FRU स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी।

The post छत्तीसगढ़ में 45 डॉक्टरों की नियुक्ति, अस्पतालों में बढ़ेगी इलाज की क्षमता appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)