होम Chhattisgarh गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी
Chhattisgarh

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

WhatsApp Facebook
गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए 1.50 करोड़ से अधिक दीये प्रज्ज्वलित किए। गांवों से लेकर शहरों तक दीप प्रज्वलन के जरिए सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का संदेश दिया गया।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन राष्ट्र और जनसेवा के लिए समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, जनकल्याण और राष्ट्रीय स्वाभिमान के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार देशवासियों की सेवा में जुटे हैं और उनके नेतृत्व में भारत विकास की नई ऊंचाइयों की ओर आगे बढ़ रहा है।

 

‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। महिलाओं, युवाओं, किसानों, श्रमिकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। प्रदेश के कई स्थानों पर दीपों से आकर्षक आकृतियां और विभिन्न संदेश भी बनाए गए।

 

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप देखने को मिला। मंदिरों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मैदानों में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और दीप प्रज्वलित किए। कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, सहयोग और सकारात्मक बदलाव के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

 

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जनसेवा और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य सेवा और सुशासन की भावना को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज के विभिन्न वर्गों को रचनात्मक और जनकल्याणकारी गतिविधियों से जोड़ना है।

The post गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)