होम › Chhattisgarh › खड़ी कार से लाखों का सामान पार, पुलिस जुटी जांच में
Chhattisgarh

खड़ी कार से लाखों का सामान पार, पुलिस जुटी जांच में

WhatsApp Facebook
खड़ी कार से लाखों का सामान पार, पुलिस जुटी जांच में

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। राजधानी में उठाईगिरी का एक मामला सामने आया है, जहां कार लॉक नहीं करना एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को भारी पड़ गया। घड़ी चौक के पास खड़ी कार से अज्ञात चोर करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गया। जब कार मालिक को पता चला तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। मामला अब पुलिस में है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित ने अपनी कार घड़ी चौक के पास खड़ी की थी। इस दौरान कार को लॉक करना भूल गया। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर कार के अंदर रखा कीमती सामान पार कर ले गया।

चोरी गए सामान में Apple MacBook Pro, AirPods, पावर बैंक, हार्ड डिस्क, कनेक्टर और शूटिंग मेकअप किट शामिल हैं। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है।

The post खड़ी कार से लाखों का सामान पार, पुलिस जुटी जांच में appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)