होम Auto कुगदा गेट आरयूबी पर भारी वाहनों की आवाजाही 10 सितंबर तक रहेगी बंद
Auto

कुगदा गेट आरयूबी पर भारी वाहनों की आवाजाही 10 सितंबर तक रहेगी बंद

WhatsApp Facebook
कुगदा गेट आरयूबी पर भारी वाहनों की आवाजाही 10 सितंबर तक रहेगी बंद

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था 2 सितंबर 2026 से 10 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।

रेलवे के अनुसार, कुम्हारी-ए केबिन और सी-केबिन स्टेशनों के बीच हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर किमी 842 स्थित कुगदा गेट आरयूबी के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड का निर्माण किया जाना है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा और कार्य की सुचारू प्रगति को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों के आवागमन को अस्थायी रूप से परिवर्तित किया गया है।

इस दौरान भारी वाहनों को समपार फाटक क्रमांक 429, किमी 840/1-3 स्थित परसदा गेट/कैवल्यधाम के रास्ते से आवागमन करना होगा। रेलवे ने बताया कि वर्तमान आरयूबी एप्रोच मार्ग की सड़क चौड़ाई और निर्माण स्थल की परिस्थितियों को देखते हुए भारी वाहनों के लिए यह वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।

कुगदा गेट से परसदा गेट की दूरी लगभग 2 किलोमीटर है। ऐसे में भारी वाहन चालकों को निर्माण अवधि के दौरान परसदा गेट/कैवल्यधाम मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

वहीं, समपार फाटक क्रमांक 430, किमी 842/8-10 स्थित कुगदा गेट का आवश्यकतानुसार अन्य वाहनों के आवागमन के लिए अस्थायी रूप से उपयोग किया जा सकेगा। रेलवे के मुताबिक, यह अस्थायी यातायात व्यवस्था कवर्ड शेड निर्माण कार्य पूरा होने तक लागू रहेगी।

रेलवे ने निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों और वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

The post कुगदा गेट आरयूबी पर भारी वाहनों की आवाजाही 10 सितंबर तक रहेगी बंद appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)