होम Chhattisgarh करेंट लगने से एक महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Chhattisgarh

करेंट लगने से एक महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

WhatsApp Facebook
करेंट लगने से एक महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में घर के अंदर करंट लगने से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। हादसा पचपेड़ी थाना क्षेत्र के कुकुर्दीकेरा गांव में हुआ, जहां धनेश्वरी यादव अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गईं। जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे धनेश्वरी अपने घर में थीं। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी और महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद धनेश्वरी यादव को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

घटना की सूचना मिलने पर पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। महिला घर में किस विद्युत उपकरण या खुले तार के संपर्क में आई थीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आने की बात कही जा रही है।

The post करेंट लगने से एक महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)