होम › Technology › कब शुरू होगा CJP का जेल भरो आंदोलन? मुंबई में प्रदर्शन की तैयारी, चुनाव आयोग के खिलाफ क्या है पूरा प्लान
Technology

कब शुरू होगा CJP का जेल भरो आंदोलन? मुंबई में प्रदर्शन की तैयारी, चुनाव आयोग के खिलाफ क्या है पूरा प्लान

WhatsApp Facebook
कब शुरू होगा CJP का जेल भरो आंदोलन? मुंबई में प्रदर्शन की तैयारी, चुनाव आयोग के खिलाफ क्या है पूरा प्लान

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40726-cjp कब शुरू होगा CJP का जेल भरो आंदोलन? मुंबई में प्रदर्शन की तैयारी, चुनाव आयोग के खिलाफ क्या है पूरा प्लान

मुंबई: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने चुनाव आयोग के खिलाफ 2 अक्टूबर को मुंबई में ‘जेल भरो आंदोलन’ का ऐलान किया है। प्रस्तावित प्रदर्शन गांधी जयंती के दिन शिवाजी पार्क से शुरू करने की बात कही गई है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया है।

चुनाव आयोग के कामकाज पर उठाए सवाल

दीपके ने चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर सवाल उठाए हैं। CJP की प्रमुख मांगों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और चुनाव प्रक्रिया में सुधार शामिल हैं। पार्टी ने SIR पर भी आपत्ति जताई है।

सभी दलों से शामिल होने की अपील

CJP ने इस आंदोलन में दूसरे राजनीतिक दलों और लोगों से शामिल होने की अपील की है। पार्टी का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी चिंताओं पर सामूहिक रूप से आवाज उठाने की जरूरत है। वहीं चुनाव आयोग ने मतदाता सूची से जुड़े काम को कानूनी प्रक्रिया के तहत बताया है।

राज-उद्धव 4 अक्टूबर को निकालेंगे मार्च

इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 4 अक्टूबर को मुंबई में संयुक्त मार्च निकालने का ऐलान किया है। यह मार्च SIR को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ होगा। दोनों दलों ने दूसरे राजनीतिक दलों को भी इसमें शामिल होने का न्योता दिया है।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)