ओवैसी बने लव गुरु: सुबह, दोपहर, शाम और रात में सोने से पहले बीवी को बोलें “I Love You My Dear” गठबंधन पर भी कही बड़ी बातें

कानपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी पार्टी की तैयारियां तेज कर दी हैं। कानपुर की जनसभा में उन्होंने लोगों से अपनी पत्नी से प्यार का इजहार करने की अपील की। वायरल वीडियो में ओवैसी कहते नजर आए कि सुबह, दोपहर, शाम और रात में पत्नी से “I Love You My Dear” जरूर कहें। इसके बाद उन्होंने अपने अंदाज में वोट देने की अपील भी की।
AIMIM चुनाव की तैयारी में जुटी
ओवैसी ने कहा कि AIMIM 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पार्टी का मकसद विधानसभा में मुस्लिम समुदाय की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाना है। उनके मुताबिक, बड़ी आबादी होने के बावजूद मुस्लिम समुदाय को केवल वोट बैंक के तौर पर देखा गया है।
Apni Biwi se mohabbat karo aur mohabbat ka izhaar bhi karo : Barrister @asadowaisi https://t.co/BnwjVFL0Mt
— AIMIM (@aimim_national) September 21, 2026
2 अक्टूबर तक गठबंधन पर फैसला
गठबंधन के सवाल पर ओवैसी ने कहा कि पार्टी 2 अक्टूबर तक इंतजार करेगी और इसके बाद अपना फैसला बताएगी। उन्होंने कहा कि AIMIM उन दलों के साथ काम करने के लिए तैयार है, जो यूपी में भाजपा की लगातार तीसरी सरकार बनने के खिलाफ हैं।
कानपुर कैंट से चुनाव लड़ने का ऐलान
ओवैसी ने कानपुर कैंट सीट से AIMIM का उम्मीदवार उतारने की भी घोषणा की। उन्होंने सपा और अन्य दलों पर निशाना साधते हुए मुजफ्फरनगर दंगों समेत मुस्लिम समुदाय से जुड़े मुद्दे उठाए। साथ ही योगी सरकार की नीतियों पर भी सवाल खड़े किए।
गठबंधन को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
ओवैसी के 2 अक्टूबर वाले बयान के बाद यूपी चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। AIMIM ने अभी किसी सहयोगी दल के नाम की घोषणा नहीं की है।
Source: Nishaanebaz


