होम › Technology › उम्रकैद की सजा काट रहे प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला मोबाइल, जेल अधिकारी पर कार्रवाई
Technology

उम्रकैद की सजा काट रहे प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला मोबाइल, जेल अधिकारी पर कार्रवाई

WhatsApp Facebook
उम्रकैद की सजा काट रहे प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला मोबाइल, जेल अधिकारी पर कार्रवाई

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35500-revanna उम्रकैद की सजा काट रहे प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला मोबाइल, जेल अधिकारी पर कार्रवाई

नई दिल्ली: बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में क्राइम ब्रांच (CCB) ने मंगलवार को छापेमारी की। इस दौरान पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की बैरक से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस महानिदेशक (कारागार और सुधार सेवा) आलोक कुमार ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। करीब चार से पांच घंटे चले सर्च ऑपरेशन में हाई-प्रोफाइल कैदियों और अन्य बंदियों की बैरक की तलाशी ली गई।

फोन के साथ पेन ड्राइव और चार्जर मिला

जेल अधिकारियों के मुताबिक, रेवन्ना के पास से मोबाइल फोन के अलावा एक पेन ड्राइव और चार्जर भी बरामद हुआ। सीसीबी ने इस मामले में परप्पना अग्रहारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। अब एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि जेल के अंदर प्रतिबंधित मोबाइल फोन रेवन्ना तक कैसे पहुंचा।

सहायक अधीक्षक निलंबित

आलोक कुमार ने बताया कि 6 अगस्त को भी रेवन्ना की बैरक की तलाशी ली गई थी, लेकिन तब कोई प्रतिबंधित सामान नहीं मिला था। डीआईजी (दक्षिण) की रिपोर्ट के आधार पर ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में सहायक अधीक्षक श्री इरन्ना रंगपुर को निलंबित कर दिया गया है। बेंगलुरु केंद्रीय जेल के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा, ‘इस घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।’

यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद

प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना के बेटे हैं। वे 2019 से 2024 तक हासन से लोकसभा सांसद रहे। मई 2024 में यौन उत्पीड़न के मामलों में गिरफ्तार हुए थे। अगस्त 2025 में विशेष अदालत ने एक मामले में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके बाद उन्हें परप्पना अग्रहारा जेल भेजा गया।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)