होम Chhattisgarh उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मरीजों की बढ़ी संख्या
Chhattisgarh

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मरीजों की बढ़ी संख्या

WhatsApp Facebook
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मरीजों की बढ़ी संख्या

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

देहरादून। उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा H1N1 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यह एक ऐसे खतरे की ओर इशारा कर रहे हैं जो पूरे देश के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है, प्रदेश में अब तक 49 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 34 मरीज देहरादून के हैं। संक्रमण से पांच लोगों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सभी मृतक पहले से दूसरी बीमारियों से जूझ रहे थे। प्रभावित इलाकों में स्क्रीनिंग तेज एक अगस्त से अब तक सामने आए मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में जांच बढ़ा दी है। राज्य सर्विलांस अधिकारी डॉ. पंकज के मुताबिक, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीमें माइक्रो लेवल पर काम कर रही हैं। टीमों में फिजिशियन और विशेषज्ञ समेत चार स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं।

 

अधिकारियों के मुताबिक, संक्रमित मरीज की पिछले 10 से 15 दिनों की ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनकी भी H1N1 जांच कराई जा रही है। को-मॉर्बिड मरीजों पर खास नजर पहले से शुगर, ब्लड प्रेशर, हृदय या सांस संबंधी बीमारी से जूझ रहे मरीजों को संक्रमण का खतरा ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे मरीजों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। पांचों मृतक भी को-मॉर्बिड स्थिति में थे।

 

विशेषज्ञों के अनुसार अचानक बुखार, ठंड लगना, खांसी, नाक बहना, सांस लेने में परेशानी, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी और ज्यादा थकान जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। संक्रमित व्यक्ति को आइसोलेट करना जरूरी है। बचाव के लिए सावधानी जरूरी हाथ साबुन से धोते रहें, मास्क पहनें और खांसते-छींकते समय मुंह-नाक ढकें। आंख, नाक और मुंह को बार-बार छूने से बचें। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को भी H1N1 से निपटने के लिए एडवाइजरी जारी की है।

The post उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मरीजों की बढ़ी संख्या appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)