आज तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी, जानिए क्यों खास है आज का दिन
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का संयोग बन रहा है। इसके अलावा नाग पंचमी होने से इस पर्व की महत्ता और भी कई गुना बढ़ गई है। मान्यता है कि, इन शुभ संयोगों में महादेव की पूजा करने से कष्ट और रोगों से मुक्ति मिलती है। ऐसे में भगवान शिव के साथ नाग देवता की पूजा करना भी विशेष फलदायी माना जाता है। वहीं, इस दिन कुछ सरल उपाय करने से मन से भय और डर दूर होते हैं और जीवन की परेशानियों से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं कि इस दिन क्या करना शुभ रहेगा।
सावन के तीसरे सोमवार के शुभ संयोग में शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करें। अपनी श्रद्धा के अनुसार जल, दूध या अन्य पूजन सामग्री से रुद्राभिषेक करें। इसके बाद महादेव के नामों का जाप करें और पूजा के बाद सफेद चीजों का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
सावन के तीसरे सोमवार के दिन व्रत अवश्य करें। साथ ही नियमों के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। मान्यता है कि, इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं और विवाह से जुड़ी बाधाएं दूर होने के साथ शुभ योग बन सकते हैं।
सावन सोमवार पर नाग पंचमी का संयोग रहेगा। इसलिए इस दिन नाग देवता की पूजा करें और उन्हें दूध व खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से जीवन में आने वाले भय और परेशानियों से राहत मिल सकती है।
सावन सोमवार के शुभ संयोग में आप 11 बेलपत्रों पर चंदन से ‘ॐ नमः शिवाय’ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इसके बाद भगवान शिव से अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करें। इससे जीवन में सकारात्मकता भी बढ़ती है।
इस दिन आप पीपल के पेड़ की पूजा करें और उसके नीचे साफ स्थान पर कच्चा दूध अर्पित करें। इसके बाद घी का दीपक जलाएं और श्रद्धापूर्वक प्रार्थना करें। मान्यता है कि इस उपाय से कालसर्प दोष के प्रभाव से राहत मिल सकती है और जीवन में आने वाली परेशानियां कम हो सकती हैं।
The post आज तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी, जानिए क्यों खास है आज का दिन appeared first on Ekhabri.com.
Source: Ekhabri


