Women’s Hockey World Cup: भारतीय महिला हॉकी टीम का आगाज ड्रॉ से, चीन से 2-2 की बराबरी, नवनीत और दीपिका ने दागे गोल

Women’s Hockey World Cup: नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच महिला विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत ड्रॉ के साथ की। पूल डी के मुकाबले में भारत ने पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता और विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर मौजूद चीन को 2-2 से रोका।
नवनीत ने दिलाई शुरुआती बढ़त
भारत के लिए नवनीत कौर ने 8वें मिनट में मैदानी गोल कर टीम को 1-0 से आगे किया। चीन ने 15वें मिनट में झांग यिंग के पेनल्टी स्ट्रोक से बराबरी कर ली। दूसरे क्वार्टर में दीपिका ने 25वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को फिर बढ़त दिलाई।
तीसरे क्वार्टर में चीन ने बराबरी की
चीन ने तीसरे क्वार्टर में दबाव बनाया और मा निंग ने 39वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन कोई गोल नहीं हुआ। भारत ने मजबूत रक्षात्मक खेल दिखाते हुए मैच ड्रॉ कराया।
दक्षिण अफ्रीका से अगला मुकाबला
भारत अब 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा, जबकि पूल चरण का आखिरी मैच 20 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ होगा। भारत, चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका पूल डी में हैं।
Source: Asian News Bharat


