होम › Technology › West Bengal : 15 अगस्त से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 304 जिलेटिन छड़ें और देसी बम बरामद
Technology

West Bengal : 15 अगस्त से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 304 जिलेटिन छड़ें और देसी बम बरामद

WhatsApp Facebook
West Bengal : 15 अगस्त से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 304 जिलेटिन छड़ें और देसी बम बरामद

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35727-untitled West Bengal : 15 अगस्त से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 304 जिलेटिन छड़ें और देसी बम बरामद

West Bengal : बीरभूम। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद की है। कार्रवाई के दौरान 304 जिलेटिन की छड़ें, करीब 38 किलो अतिरिक्त जिलेटिन और देसी बमों से भरी चार बोरियां मिलने की जानकारी सामने आई है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

घर से मिलीं 304 जिलेटिन की छड़ें

पुलिस के मुताबिक, रामपुरहाट थाना क्षेत्र के पठानपाड़ा इलाके में एक व्यक्ति के घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान वहां से 304 जिलेटिन की छड़ें बरामद हुईं। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके अलावा जिले के अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में करीब 38 किलोग्राम जिलेटिन भी बरामद किए जाने की बात सामने आई है।

मिट्टी के मकान में मिलीं बमों से भरी चार बोरियां

पुलिस ने रात के समय मल्लारपुर इलाके के कोट गांव में भी तलाशी अभियान चलाया। यहां एक मिट्टी के मकान में देसी बमों से भरी चार बोरियां बरामद हुईं। वहीं, नलहाटी थाना क्षेत्र के लोकनमारा गांव में एक सुनसान मकान से विस्फोटक तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, इसमें अमोनियम नाइट्रेट और डेटोनेटर भी शामिल हैं।

15 अगस्त को लेकर सुरक्षा बढ़ाई गई

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था पहले से कड़ी की गई है। इसी बीच एक के बाद एक विस्फोटक सामग्री की बरामदगी के बाद पुलिस ने जांच और निगरानी बढ़ा दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद सामग्री कहां से लाई गई थी, इसे किस उद्देश्य से रखा गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं। फिलहाल पुलिस सभी बरामदगी को लेकर अलग-अलग स्तर पर जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)