होम Technology Vrindavan Omaxe Mall: ओमैक्स मॉल में शटरिंग गिरने से तीन की मौत, एक की हालत गंभीर
Technology

Vrindavan Omaxe Mall: ओमैक्स मॉल में शटरिंग गिरने से तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

WhatsApp Facebook
Vrindavan Omaxe Mall: ओमैक्स मॉल में शटरिंग गिरने से तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36385-three-killed-after-shuttering-collapses-at-omaxe-mall-in-vrindavan Vrindavan Omaxe Mall: ओमैक्स मॉल में शटरिंग गिरने से तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

Vrindavan Omaxe Mall: वृंंदावन। यूपी के वृंंदावन में बन रहे रुकमणि विहार स्थित ओमैक्स के निर्माणाधीन मॉल में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। शटरिंग गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है। उसे आगरा रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

ओमैक्स द्वारा रुकमणि विहार गोल चक्कर के पास मॉल का निर्माण कराया जा रहा है। सुबह करीब सात बजे मजदूर शटरिंग के काम में लगे हुए थे। उसी वक़्त शटरिंग टूट कर गिर गई। शटरिंग गिरते ही अफरातफरी मच गई। उसके नीचे काम कर रहे मजदूर सिमरी नेपाल निवासी 40 वर्षीय शिवराम, वेस्ट बंगाल निवासी 30 वर्षीय आलम, 21 वर्षीय रसूल और 38 वर्षीय दिलदार दब गए।

मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूरों और कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू किया। चारों को मलबे के निकाला गया। तब तक शिवराम की मौत हो चुकी थी। रसूल और आलम को सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।

दिलदार को सिर में गंभीर चोट होने के चलते आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। घटना स्थल पर पहुंचे एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चार ही लोग दबे थे। सभी को निकाला गया। तीन की मौत हुई है एक को आगरा भेजा गया है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)