Vivo T5 5G भारत में लॉन्च: 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

टेक डेस्क: स्मार्टफ़ोन निर्माता कंपनी Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया Vivo T5 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे गेमिंग, दमदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ को ध्यान में रखकर पेश किया है। फोन चार वेरिएंट में आता है। 6GB+128GB की कीमत ₹34,999, 8GB+128GB की ₹39,999, 8GB+256GB की ₹44,999 और 12GB+256GB मॉडल की कीमत ₹49,999 है।
6.83 इंच का 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले
Vivo T5 5G में 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स है। डिस्प्ले 300Hz टच सैंपलिंग और HDR10+ सपोर्ट करता है। फोन दो रंगों- Royal Bronze और Silver Green में उपलब्ध होगा।
Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए फोन में 4nm MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया गया है। इसमें LPDDR4x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसे IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है।
50MP कैमरा और 7,050mAh बैटरी
फोटोग्राफी के लिए 50MP Sony IMX882 OIS कैमरा और 8MP सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा है। दोनों तरफ से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है। फोन में 7,050mAh बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
9 सितंबर से शुरू होगी बिक्री
फोन की पहली सेल 9 सितंबर से फ्लिपकार्ट और वीवो के ऑनलाइन चैनलों पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत Axis Bank, SBI और HDFC Bank कार्ड से खरीदारी पर ₹4,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
Source: Nishaanebaz


