होम Technology Uri Mine Blast: उरी में LoC पर जोरदार धमाका, माइन ब्लास्ट में भारतीय सेना के दो जवानों घायल, एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया
Technology

Uri Mine Blast: उरी में LoC पर जोरदार धमाका, माइन ब्लास्ट में भारतीय सेना के दो जवानों घायल, एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया

WhatsApp Facebook
Uri Mine Blast: उरी में LoC पर जोरदार धमाका, माइन ब्लास्ट में भारतीय सेना के दो जवानों घायल, एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34018-34017-uri Uri Mine Blast: उरी में LoC पर जोरदार धमाका, माइन ब्लास्ट में भारतीय सेना के दो जवानों घायल, एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया

Uri Mine Blast: श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास मंगलवार को माइन विस्फोट में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। घटना के बाद सेना ने तुरंत बचाव अभियान चलाया और दोनों जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर के सैन्य अस्पताल पहुंचाया।

गश्त के दौरान हुआ हादसा

अधिकारियों के अनुसार, यह विस्फोट कमलकोट सब-सेक्टर में स्थित अपर गढ़ फॉरवर्ड पोस्ट के पास हुआ। यह इलाका 12 इन्फैंट्री ब्रिगेड के तहत आने वाली 8 राष्ट्रीय राइफल्स (8 RR) की जिम्मेदारी में है। बताया गया कि जवान नियमित गश्त पर थे, तभी अचानक एक माइन में विस्फोट हो गया।

दोनों जवानों का इलाज जारी

घायल जवानों की पहचान दफादार विजय कुमार (42) और नायक शरणप्पा अंगारी (28) के रूप में हुई है। साथी जवानों ने तुरंत दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से श्रीनगर के बादामीबाग स्थित सेना के बेस अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर रखे हुए हैं।

जांच में जुटी सेना

सेना और संबंधित एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों की पूरी जानकारी सामने आएगी।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)