होम › Technology › UPSC NDA-NA परीक्षा-2 की तारीख घोषित, दो शिफ्ट में होगी परीक्षा, इस दिन से होगें एग्जाम
Technology

UPSC NDA-NA परीक्षा-2 की तारीख घोषित, दो शिफ्ट में होगी परीक्षा, इस दिन से होगें एग्जाम

WhatsApp Facebook
UPSC NDA-NA परीक्षा-2 की तारीख घोषित, दो शिफ्ट में होगी परीक्षा, इस दिन से होगें एग्जाम

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35595-upsc UPSC NDA-NA परीक्षा-2 की तारीख घोषित, दो शिफ्ट में होगी परीक्षा, इस दिन से होगें एग्जाम

UPSC NDA: नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने NDA और NA परीक्षा-2, 2026 की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 13 सितंबर 2026 को दो चरणों में आयोजित होगी। गणित का पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और सामान्य योग्यता परीक्षा (GAT) दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। आवेदन प्रक्रिया 11 जून 2026 को पूरी हो चुकी है।

394 पदों पर होगी भर्ती

NDA-NA परीक्षा-2 के जरिए कुल 394 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 370 पद पुरुष और 24 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। लिखित परीक्षा में गणित 300 अंक और GAT 600 अंक का होगा। दोनों पेपर की अवधि ढाई घंटे होगी।

गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग

परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसमें बुद्धिमत्ता और व्यक्तित्व परीक्षण के साथ समूह कार्य, मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन और मेडिकल टेस्ट भी होगा।

ऐसे देखें परीक्षा का शेड्यूल

उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Examinations सेक्शन में जाएं। यहां NDA & NA Examination (II), 2026 से जुड़े शेड्यूल लिंक पर क्लिक करें। PDF खोलकर परीक्षा का टाइम टेबल देखें और इसे डाउनलोड कर लें।

परीक्षा केंद्र पर इन बातों का रखें ध्यान

अभ्यर्थी एडमिट कार्ड और वैध फोटो ID लेकर समय से पहले केंद्र पहुंचें। मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। नकल या अनुचित गतिविधि मिलने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)