होम › Technology › UP Transfer: 15 IAS और 23 PCS अधिकारियों के तबादले, ADM-SDM स्तर पर बड़ा फेरबदल
Technology

UP Transfer: 15 IAS और 23 PCS अधिकारियों के तबादले, ADM-SDM स्तर पर बड़ा फेरबदल

WhatsApp Facebook
UP Transfer: 15 IAS और 23 PCS अधिकारियों के तबादले, ADM-SDM स्तर पर बड़ा फेरबदल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37397-transfer UP Transfer: 15 IAS और 23 PCS अधिकारियों के तबादले, ADM-SDM स्तर पर बड़ा फेरबदल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 15 IAS और 23 PCS अधिकारियों का तबादला किया है। नई तैनाती में जिला प्रशासन के साथ-साथ राजस्व, पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, दुग्ध विभाग और विकास प्राधिकरण से जुड़े पद शामिल हैं। PCS अधिकारियों में कई ADM, SDM और अपर नगर आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को प्रतीक्षारत रखा गया है।

लखनऊ ADM वित्त एवं राजस्व बने रामजी मिश्रा

तबादला सूची के मुताबिक रामजी मिश्रा को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के उपनिदेशक पद से हटाकर लखनऊ का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बनाया गया है। शिवानी सिंह को राजस्व परिषद, लखनऊ से संबद्धता से हटाकर जालौन का ADM नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति नियुक्त किया गया है। प्रेम चंद्र मौर्य को जालौन से स्थानांतरित कर प्रतापगढ़ का ADM वित्त एवं राजस्व बनाया गया है।

देवरिया और संतकबीरनगर में भी नई तैनाती

चंद्रेश कुमार को संतकबीरनगर के ADM न्यायिक पद से स्थानांतरित कर देवरिया का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। वहीं ज्ञानेंद्र विक्रम को ललितपुर के SDM पद से हटाकर संतकबीरनगर का ADM न्यायिक नियुक्त किया गया है। लवी त्रिपाठी को मेरठ की अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी से हटाकर सहारनपुर का ADM प्रशासन बनाया गया है।

मेरठ, रामपुर और अन्य जिलों में भी बदलाव

राजेश कुमार को सिद्धार्थनगर के SDM पद से स्थानांतरित कर अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ बनाया गया है। पुष्पेंद्र पटेल को SDM अंबेडकरनगर से ADM प्रशासन रामपुर की जिम्मेदारी दी गई है। प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को हरदोई से स्थानांतरित कर ADM प्रशासन मुरादाबाद बनाया गया है, जबकि राजेंद्र कुमार को गाजियाबाद के SDM पद से ADM न्यायिक हरदोई नियुक्त किया गया है।

विश्वविद्यालयों में भी अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

तबादला सूची में विश्वविद्यालयों से जुड़ी नियुक्तियां भी शामिल हैं। प्रतीक्षारत अर्पित गुप्ता को बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है। वहीं विजय शंकर को बिजनौर के SDM पद से स्थानांतरित कर महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुशीनगर का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। अभिनव कन्नौजिया को SDM अमेठी से हटाकर संयुक्त दुग्ध आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

कई जिलों के ADM और प्रशासनिक पद बदले

फेरबदल के तहत बृजेश कुमार सिंह को मेरठ के अपर नगर आयुक्त पद से हटाकर सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण बनाया गया है। बृजेश कुमार त्रिपाठी को ADM वित्त एवं राजस्व लखीमपुर खीरी, संगीता देवी को ADM नगर अलीगढ़, गंभीर सिंह को ADM वित्त एवं राजस्व मुजफ्फरनगर, नरेंद्र सिंह को ADM वित्त एवं राजस्व आजमगढ़ और आदित्य कुमार प्रजापति को ADM नगर मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है।  

कुछ अधिकारी प्रतीक्षारत किए गए

प्रशासनिक फेरबदल में कुछ अधिकारियों को नई तैनाती मिलने तक प्रतीक्षारत भी किया गया है। शासन के आदेश के बाद सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपनी नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं। कुल 38 अधिकारियों के इस फेरबदल से प्रदेश के कई जिलों और विभागों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्विन्यास हुआ है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)