होम › National › UP Rain Relief: भारी बारिश के बीच सीएम योगी का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में राहत राशि और हर प्रभावित तक मदद पहुंचाने के निर्देश
National

UP Rain Relief: भारी बारिश के बीच सीएम योगी का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में राहत राशि और हर प्रभावित तक मदद पहुंचाने के निर्देश

WhatsApp Facebook
UP Rain Relief: भारी बारिश के बीच सीएम योगी का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में राहत राशि और हर प्रभावित तक मदद पहुंचाने के निर्देश

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Rain Relief: लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की चुनौती के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्वरित राहत और बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रभावित परिवार को परेशानी का सामना न करना पड़े और जनहानि, पशुहानि, फसल तथा संपत्ति के नुकसान का आकलन कर 24 घंटे के भीतर राहत राशि उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर प्रभावित व्यक्ति तक समय पर सहायता पहुंचाना है। इसके लिए प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम करने को कहा गया है।

UP News: CM योगी की आज बड़ी बैठक, क्या घुमंतू समाज के लिए होगा बड़ा ऐलान?

UP Rain Relief: सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां भी जलभराव, बाढ़ या आकाशीय बिजली से नुकसान की सूचना मिले, वहां तत्काल राहत टीम पहुंचे और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि राहत वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

सरकार ने किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। फसल, पशुधन और मकानों को हुए नुकसान का त्वरित सर्वे कर नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को सक्रिय किया गया है। साथ ही राहत शिविरों, पेयजल, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

UP Rain Relief:  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, आकाशीय बिजली के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

भारतीय मौसम विभाग द्वारा कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किए जा सकें।

UP Paper Leak Law: पेपर लीक पर यूपी का कानून केंद्र से ज्यादा सख्त! राज्य में उम्रकैद का प्रावधान, केंद्र में अधिकतम 10 साल की सजा

UP Rain Relief: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोहराया कि उत्तर प्रदेश सरकार हर संकट की घड़ी में प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि राहत कार्यों में तेजी लाकर प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक समय पर सहायता पहुंचाई जाए और किसी भी नागरिक को असुविधा न होने दी जाए।

The post UP Rain Relief: भारी बारिश के बीच सीएम योगी का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में राहत राशि और हर प्रभावित तक मदद पहुंचाने के निर्देश appeared first on Nishaanebaz.

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)