होम › Technology › UP News : फैजुल्लागंज में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM योगी, गोमती किनारे तटबंध बनाने के दिए निर्देश
Technology

UP News : फैजुल्लागंज में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM योगी, गोमती किनारे तटबंध बनाने के दिए निर्देश

WhatsApp Facebook
UP News : फैजुल्लागंज में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM योगी, गोमती किनारे तटबंध बनाने के दिए निर्देश

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41336-untitled UP News : फैजुल्लागंज में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM योगी, गोमती किनारे तटबंध बनाने के दिए निर्देश

UP News : लखनऊ। फैजुल्लागंज में लगातार जलभराव से बिगड़े हालात के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रभावित इलाकों का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने हवाई और जमीनी निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 10 दिनों में प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश हुई है। ऊपरी इलाकों में हुई बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ा है, जिसका असर लखनऊ में भी देखने को मिल रहा है। नेपाल, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और सीतापुर की ओर से आए पानी के बहाव के कारण गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा है।

गोमती किनारे बनेगा पक्का तटबंध

जलभराव की स्थिति का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने फैजुल्लागंज क्षेत्र में समस्या के स्थायी समाधान के लिए गोमती नदी के किनारे पक्का तटबंध बनाने की दिशा में कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग को फैजुल्लागंज से नैमिष नगर तक नदी क्षेत्र का विस्तृत सर्वे तत्काल कराने को कहा है।

सर्वे पूरा होने के बाद तटबंध निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने तटबंध के बाहरी गांवों में पानी जमा न होने देने और जल निकासी के लिए बड़े क्षमता वाले पंपिंग सेट तत्काल लगाने के निर्देश दिए।

प्रभावित परिवारों को राहत का भरोसा

मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक मदद पहुंचाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)