होम › Technology › UP News : आम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
Technology

UP News : आम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

WhatsApp Facebook
UP News : आम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40169-suicide UP News : आम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

UP News : उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में युवक और युवती के शव एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना बिहार थाना क्षेत्र के पाटन-पनहन मार्ग पर शारदा नहर के पास की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, दोनों की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

एक ही पेड़ पर मिले दोनों के शव

जानकारी के अनुसार, रविवार को शारदा नहर के पास एक आम के पेड़ पर युवक और युवती के शव लटके दिखाई दिए। इसकी खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पाटन चौकी इंचार्ज प्रकाश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिछले साल हुई थी युवती की शादी

मृतकों की पहचान प्रीति रावत (20), निवासी महरामऊ, कोतवाली पुरवा और अमन कुमार रावत (23), निवासी चित्ताखेड़ा, पुरवा के रूप में हुई है। प्रीति के भाई सचिन रावत के मुताबिक, उसकी बहन की शादी पिछले साल नवंबर में सातन गांव के एक युवक से हुई थी। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद पति उसके साथ मारपीट करता था। इसके बाद पिता प्रीति को मायके ले आए थे, जहां वह रह रही थी।

मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रीति और अमन के बीच संपर्क कैसे हुआ और दोनों घटनास्थल तक किन परिस्थितियों में पहुंचे। उनकी मौत के पीछे क्या वजह रही, इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल, किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों का इंतजार कर रही है। मामले में संबंधित थानों के साथ समन्वय कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)