होम Technology UP News : DRM ऑफिस में रिश्वतखोरी का खुलासा, APO समेत दो अधिकारी CBI के शिकंजे में
Technology

UP News : DRM ऑफिस में रिश्वतखोरी का खुलासा, APO समेत दो अधिकारी CBI के शिकंजे में

WhatsApp Facebook
UP News : DRM ऑफिस में रिश्वतखोरी का खुलासा, APO समेत दो अधिकारी CBI के शिकंजे में

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38655-untitled UP News : DRM ऑफिस में रिश्वतखोरी का खुलासा, APO समेत दो अधिकारी CBI के शिकंजे में

UP News : प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल स्थित DRM कार्यालय में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। सीबीआई टीम ने कथित तौर पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कार्मिक अधिकारी (APO) अरविंद कुमार और कार्यालय अधीक्षक राजेश मणि त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कानपुर में तैनात एक लोको पायलट के स्थानांतरण से जुड़ा है। आरोप है कि ट्रांसफर संबंधी काम कराने के एवज में लोको पायलट से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। इसके बाद उसने सीबीआई के लखनऊ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने आरोपों का सत्यापन किया और कार्रवाई की योजना बनाई। गुरुवार शाम शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर प्रयागराज मंडल कार्यालय भेजा गया। आरोप है कि जैसे ही रकम अधिकारियों को दी गई, पहले से निगरानी कर रही सीबीआई टीम ने दोनों को पकड़ लिया।

कार्रवाई के बाद सीबीआई टीम ने DRM कार्यालय में देर रात तक जांच की। टीम ने मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की। कार्रवाई के चलते मंडल कार्यालय में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

फिलहाल सीबीआई मामले में रिश्वत की मांग, रकम की बरामदगी और आरोपियों की भूमिका से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)