होम Technology UP News : सावन के पहले दिन काशी में CM योगी ने किए बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक और काल भैरव के दर्शन
Technology

UP News : सावन के पहले दिन काशी में CM योगी ने किए बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक और काल भैरव के दर्शन

WhatsApp Facebook
UP News : सावन के पहले दिन काशी में CM योगी ने किए बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक और काल भैरव के दर्शन

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34149-cm-yogi-1 UP News : सावन के पहले दिन काशी में CM योगी ने किए बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक और काल भैरव के दर्शन

वाराणसी : पवित्र सावन महीने की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गुरुवार को वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या और कानपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, दूध, गंगाजल और पुष्प अर्पित किए और सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की।

काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़

सावन के पहले दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती के बाद से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। सुबह तक हजारों भक्त बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर चुके थे। सावन को देखते हुए मंदिर परिसर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया।

CM योगी ने काल भैरव और बाबा विश्वनाथ की पूजा की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन के पहले दिन वाराणसी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन किए। सुबह करीब साढ़े 8 बजे काशी पहुंचे मुख्यमंत्री सबसे पहले काल भैरव मंदिर गए, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। इसके बाद उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया और भस्म अर्पित की।

पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सावन के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन और पूजा में किसी तरह की परेशानी न हो।

काशी की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद CM योगी ने काशी की गलियों का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों और लोगों से बातचीत कर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने दुकानदारों से पूछा कि प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाएं पर्याप्त हैं या नहीं। इसी दौरान उन्होंने एक दुकान पर मौजूद बच्चे को दुलारते हुए चॉकलेट भी दी।

VIP दर्शन पर रोक, आम श्रद्धालुओं को प्राथमिकता

सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। आम श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन उपलब्ध कराने के लिए पूरे सावन महीने में VIP दर्शन व्यवस्था पर रोक रखने का फैसला किया गया है। प्रशासन का फोकस भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने पर है।

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट

सावन शुरू होते ही उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा भी जोर पकड़ने लगी है। सड़कों और हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी शुरू कर दी है। बरेली में कांवड़ यात्रा को लेकर अहम बैठक प्रस्तावित है, जिसमें डीजीपी राजीव कृष्ण, प्रमुख सचिव एसपी गोयल और नौ जिलों के जिलाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में सुरक्षा इंतजामों और कांवड़ यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।

गोरखपुर से कानपुर तक शिवालयों में भक्तों की कतार

सावन के पहले दिन प्रदेश के अन्य प्रमुख शिव मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। गोरखपुर के महादेव झारखंडी मंदिर में सुबह से श्रद्धालु कतार में नजर आए। प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का विशेष पूजन और जलाभिषेक किया गया।

वहीं अयोध्या के नागेश्वर नाथ मंदिर और कानपुर के आनंदेश्वर मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। भक्तों ने भगवान शिव को गंगाजल, दूध, बेलपत्र, भांग, धतूरा और पुष्प अर्पित कर पूजा की। सावन के पहले दिन पूरे प्रदेश में मंदिरों से लेकर शिवालयों तक हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)