होम Technology UP News : शिक्षक दिवस पर CM योगी का संदेश, बोले- शिक्षा और संस्कार से ही विकसित होता है राष्ट्र
Technology

UP News : शिक्षक दिवस पर CM योगी का संदेश, बोले- शिक्षा और संस्कार से ही विकसित होता है राष्ट्र

WhatsApp Facebook
UP News : शिक्षक दिवस पर CM योगी का संदेश, बोले- शिक्षा और संस्कार से ही विकसित होता है राष्ट्र

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35115-cm-yogi-2 UP News : शिक्षक दिवस पर CM योगी का संदेश, बोले- शिक्षा और संस्कार से ही विकसित होता है राष्ट्र

गोरखपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए जरूरी है कि बच्चों और युवा पीढ़ी को देश की भावनाओं और मूल्यों के अनुरूप शिक्षा एवं संस्कार मिले। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी केवल एक शिक्षक ही पूरी कर सकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और महान शिक्षाविद एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सबसे बड़े आधार: CM योगी

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने का काम नहीं करते, बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, सोच और भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी देश तभी मजबूत और समर्थ बन सकता है, जब उसकी युवा पीढ़ी को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और अपनी संस्कृति से जुड़ाव मिले। राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ने का अवसर है शिक्षक दिवस

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्र भारत में आधुनिक शिक्षा को भारतीय परंपरागत ज्ञान और मूल्यों से जोड़ने की दिशा में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का योगदान अतुलनीय रहा है। उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाना शिक्षकों के सम्मान और ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि यह दिन हर शिक्षक को अपनी जिम्मेदारियों और भारतीय शिक्षा परंपरा के गौरव को महसूस करने का अवसर देता है।

यूपी में डिजिटल शिक्षा को मिल रहा बढ़ावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के आधुनिकीकरण का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार स्कूलों में तकनीकी सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के 32 हजार से अधिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, 15 हजार से ज्यादा विद्यालयों में ICT लैब, 1,129 विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं। इसके साथ ही 2 लाख 61 हजार से अधिक शिक्षकों को टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं।

बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए सरकार प्रतिबद्ध

सीएम योगी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के हर विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और शिक्षक आधुनिक संसाधनों के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों से विद्यार्थियों को नई संभावनाएं मिल रही हैं और उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)