होम Technology UP Crime : फ्लैट में अकेले थे दवा कारोबारी, धारदार हथियार से हत्या, CCTV में दिखे दो संदिग्ध
Technology

UP Crime : फ्लैट में अकेले थे दवा कारोबारी, धारदार हथियार से हत्या, CCTV में दिखे दो संदिग्ध

WhatsApp Facebook
UP Crime : फ्लैट में अकेले थे दवा कारोबारी, धारदार हथियार से हत्या, CCTV में दिखे दो संदिग्ध

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38084-untitled UP Crime : फ्लैट में अकेले थे दवा कारोबारी, धारदार हथियार से हत्या, CCTV में दिखे दो संदिग्ध

UP Crime : कानपुर। कल्याणपुर के रतन आर्बिट अपार्टमेंट में 63 वर्षीय थोक दवा कारोबारी विनीत विनोचा की उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त वह घर में अकेले थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, विनीत विनोचा सी-104 फ्लैट में रहते थे। उनके कमरे में खून के निशान और संघर्ष के संकेत मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CCTV फुटेज में दो संदिग्ध

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के बेटे सुब्रत शनिवार रात करीब 9:40 बजे पत्नी के साथ एक कार्यक्रम में गए थे। CCTV फुटेज में उनके फ्लैट से निकलने के करीब आठ मिनट बाद रात 9:46 बजे दो संदिग्ध चाबी से फ्लैट में दाखिल होते दिखाई दिए।

फुटेज के अनुसार, दोनों संदिग्ध रात करीब 11:28 बजे फ्लैट से बाहर निकलते नजर आए। रविवार सुबह करीब 4:30 बजे परिजन वापस लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर पहुंचने पर विनीत का शव मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

रंजिश समेत कई एंगल पर जांच

एसीपी दिलीप सिंह के अनुसार, फ्लैट में सामान से छेड़छाड़ के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। ऐसे में पुलिस फिलहाल लूट के बजाय रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। अपार्टमेंट का DVR, CCTV फुटेज और मेन गेट का एंट्री रजिस्टर पुलिस ने कब्जे में लिया है।

जांच के दौरान हाल में नौकरी से निकाले गए एक कर्मचारी की तलाश भी की जा रही है। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, परिजनों ने किसी से दुश्मनी होने की बात से इनकार किया है।

परिवार के सदस्य कार्यक्रम में गए थे

विनीत विनोचा बिरहाना रोड स्थित फार्मा ट्रेडर्स में अपने बेटे के साथ थोक दवा का कारोबार संभालते थे। घटना के समय उनका बेटा सुब्रत, बहू शालू और छह वर्षीय पोता घर से बाहर एक कार्यक्रम में गए थे। उनकी पत्नी पुनीता पिछले करीब एक सप्ताह से गाजियाबाद में थीं, जबकि बेटी सुभानी और दामाद गुरुग्राम में रहते हैं। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)