होम › Technology › UP Crime : जौनपुर में ज्वेलर्स की दुकान के बाहर अधेड़ की हत्या, सिर पर वार से मौत, जांच में जुटी पुलिस
Technology

UP Crime : जौनपुर में ज्वेलर्स की दुकान के बाहर अधेड़ की हत्या, सिर पर वार से मौत, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Facebook
UP Crime : जौनपुर में ज्वेलर्स की दुकान के बाहर अधेड़ की हत्या, सिर पर वार से मौत, जांच में जुटी पुलिस

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38731-crime UP Crime : जौनपुर में ज्वेलर्स की दुकान के बाहर अधेड़ की हत्या, सिर पर वार से मौत, जांच में जुटी पुलिस

UP Crime : जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रात के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। सिकरारा थाना क्षेत्र के भभौरी गांव स्थित गोदाम चौराहा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान के बरामदे से एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, सुबह लोगों ने दुकान का टूटा हुआ ताला देखा। बरामदे में एक व्यक्ति का शव पड़ा था और सिर से काफी खून बह रहा था। घटनास्थल के आसपास और दुकान की दीवार पर भी खून के छींटे मिले। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि किसी भारी वस्तु से सिर पर वार कर हत्या की गई।

मृतक की पहचान भभौरी गांव निवासी 50 वर्षीय उदयराज यादव के रूप में हुई है। जिस दुकान के बरामदे में शव मिला, वह खपरहां गांव निवासी हिमांशु सेठ की बताई जा रही है। फिलहाल दुकान से किसी सामान की चोरी की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में ताला टूटने और हत्या के बीच संबंध को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की वजह और हमलावरों का पता लगाने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस बाजार के दुकानदारों और मृतक के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)