होम › Technology › UP Crime : बस से 48 किलो चांदी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार
Technology

UP Crime : बस से 48 किलो चांदी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
UP Crime : बस से 48 किलो चांदी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41789-untitled UP Crime : बस से 48 किलो चांदी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

UP Crime : आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने व्यापारी की चांदी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर बस से करीब 48 किलो चांदी से भरे दो कट्टे चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने उनके कब्जे से 16 किलो 365 ग्राम सफेद धातु के आभूषण, चांदी की एक सिल्ली, दो लग्जरी कारें, चार मोबाइल फोन और 49 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

बस से गायब हुए थे चांदी के दो कट्टे

पुलिस के मुताबिक, आजमगढ़ निवासी चंदन सिंह ने थाना रकाबगंज में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को आगरा से वाराणसी के लिए छह कट्टों में चांदी भेजी गई थी। अगले दिन सामान गंतव्य पर पहुंचा, तो छह में से दो कट्टे गायब मिले। इन दोनों कट्टों में करीब 48 किलो चांदी रखी हुई थी।

शिकायत मिलने के बाद थाना रकाबगंज पुलिस और सर्विलांस सेल नगर जोन की संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान बैद्यनाथ नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की जानकारी सामने आई।

बस की रेकी कर इटावा में दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार, बैद्यनाथ पहले संजय ट्रैवलर्स एजेंसी में काम कर चुका था। उसे जानकारी थी कि एजेंसी की बसों के जरिए कीमती सामान की ढुलाई की जाती है। आरोप है कि इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने अपने साथियों के साथ बस की रेकी की।

आरोपियों ने कार से बस का पीछा किया और इटावा तक पहुंच गए। रात में जब बस चालक खाना खाने के लिए एक ढाबे पर रुका, तब आरोपियों ने बस की सीट के नीचे रखे चांदी के दो कट्टे निकाल लिए और अपनी गाड़ी में रखकर फरार हो गए।

चार राज्यों से जुड़े गिरोह की जांच

पुलिस ने बैद्यनाथ से पूछताछ के आधार पर चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में चार मध्य प्रदेश और एक राजस्थान का निवासी है। गिरोह के सरगना महिंदर के खिलाफ चोरी के 16 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है।

एडीसीपी मनोज कुमार के अनुसार, पूछताछ में कुछ अन्य लोगों और सराफा कारोबारियों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अब चोरी की चांदी की खरीद-फरोख्त से जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है। बरामदगी के अलावा शेष चांदी का पता लगाने और मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)