होम › Technology › UP Crime : दो साधुओं की हत्या के बाद शवों को जलाने की कोशिश, गांव में फैली सनसनी
Technology

UP Crime : दो साधुओं की हत्या के बाद शवों को जलाने की कोशिश, गांव में फैली सनसनी

WhatsApp Facebook
UP Crime : दो साधुओं की हत्या के बाद शवों को जलाने की कोशिश, गांव में फैली सनसनी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40811-untitled UP Crime : दो साधुओं की हत्या के बाद शवों को जलाने की कोशिश, गांव में फैली सनसनी

UP Crime : शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शिव मंदिर परिसर से दो साधुओं के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव स्थित मंदिर में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने धुआं उठता देखा। मौके पर पहुंचे तो एक शव जल रहा था, जबकि दूसरा पूरी तरह जल चुका था। दोनों शव करीब 10 मीटर की दूरी पर पड़े मिले।

मृतकों की पहचान बाबा गोपाल दास (70) और बाबा बिहारी दास (60) के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक, गोपाल दास करीब 20 वर्षों से मंदिर में रहकर कथा वाचन और मंदिर की देखरेख करते थे। वहीं बिहारी दास करीब एक महीने पहले उनके शिष्य बने थे और दोनों मंदिर में साथ रहने लगे थे।

बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब 3 बजे दोनों साधुओं को आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद गुरुवार सुबह मंदिर में उनके शव जली हुई अवस्था में मिले। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मामले में बिहारी दास के भतीजे ने गांव के सुमित पर हत्या का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का दावा है कि मंदिर के आसपास की जमीन को लेकर साधुओं और सुमित के बीच विवाद था। यह भी बताया गया कि सुमित करीब एक महीने पहले जेल से बाहर आया था। हालांकि, ये सभी आरोप फिलहाल जांच के दायरे में हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने सुमित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे के मुताबिक, घटना की परिस्थितियों और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)