होम › Technology › UP Crime : स्कूल परिसर में शिक्षक नेता और पत्नी की बेरहमी से हत्या, खून से सना मिला फावड़ा
Technology

UP Crime : स्कूल परिसर में शिक्षक नेता और पत्नी की बेरहमी से हत्या, खून से सना मिला फावड़ा

WhatsApp Facebook
UP Crime : स्कूल परिसर में शिक्षक नेता और पत्नी की बेरहमी से हत्या, खून से सना मिला फावड़ा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40625-82c84667-54c9-4c39-a320-f859efbdeab1 UP Crime : स्कूल परिसर में शिक्षक नेता और पत्नी की बेरहमी से हत्या, खून से सना मिला फावड़ा

UP Crime : सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शिक्षक नेता और उनकी पत्नी की हत्या से सनसनी फैल गई। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुम्ही गांव स्थित एक निजी स्कूल परिसर में 45 वर्षीय मुकेश कुमार उर्फ रम्मू सिंह और उनकी 43 वर्षीय पत्नी विनीता सिंह के शव खून से लथपथ हालत में मिले। दोनों की हत्या फावड़े से वार कर किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

सुबह करीब 6 बजे स्कूल की चाबी लेने पहुंचे ड्राइवर राकेश यादव ने सबसे पहले दोनों के शव देखे। इसके बाद उसने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू की। शवों के पास एक खून से सना फावड़ा भी मिला है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में लिया है।

मुकेश कुमार प्राथमिक विद्यालय मोतिगरपुर ब्लॉक में शिक्षक थे, जबकि उनकी पत्नी विनीता मनराजी शिक्षण संस्थान, कुम्ही का संचालन करती थीं। इस स्कूल में करीब 500 विद्यार्थी और 11 शिक्षक हैं। स्कूल उनके घर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस स्कूल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में आशंका है कि वारदात रात के किसी वक्त अंजाम दी गई।

हत्या की वजह अब भी बनी पहेली

फिलहाल दंपती की हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। एसपी विनीत जायसवाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)