होम › Technology › UP Crime : प्रेमी से बात करते देख भड़का चाचा, नाबालिग भतीजी की हत्या कर शव खेत में दफनाया
Technology

UP Crime : प्रेमी से बात करते देख भड़का चाचा, नाबालिग भतीजी की हत्या कर शव खेत में दफनाया

WhatsApp Facebook
UP Crime : प्रेमी से बात करते देख भड़का चाचा, नाबालिग भतीजी की हत्या कर शव खेत में दफनाया

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36470-untitled UP Crime : प्रेमी से बात करते देख भड़का चाचा, नाबालिग भतीजी की हत्या कर शव खेत में दफनाया

UP Crime : बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में नाबालिग किशोरी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेमी से फोन पर बात करने से नाराज उसके चाचा ने किशोरी की हत्या कर दी और वारदात छिपाने के लिए शव को खेत में दफना दिया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी चाचा जयप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, अलीगंज क्षेत्र के अनिरुद्धपुर की गौटिया निवासी 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 10 की छात्रा थी। उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। 28 जुलाई को किशोरी अपने परिजनों के खेत में मौजूद थी। इसी दौरान चाचा ने उसे ट्यूबवेल के कमरे के पास मोबाइल पर युवक से बातचीत करते देखा।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गुस्से में उसने किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ट्यूबवेल के कमरे में छिपाया और घर जाकर परिजनों से कहा कि किशोरी अपने प्रेमी के साथ चली गई है।

रात में खेत में दफनाया शव

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रात में नमक लेकर खेत पहुंचा और गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। मामले को तंत्र-मंत्र से जोड़कर पेश करने की कोशिश के लिए शव के दोनों पैरों में कीलें ठोकने की बात भी सामने आई है।

पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद किशोरी के बाबा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका भी जांच के दायरे में

पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है कि हत्या की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को थी या नहीं। गांव में परिवार के भीतर ही हत्या किए जाने की चर्चा के बीच पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)