होम › Technology › UP: CM योगी ने विधानभवन में फहराया झंडा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में रंगा उत्तर प्रदेश
Technology

UP: CM योगी ने विधानभवन में फहराया झंडा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में रंगा उत्तर प्रदेश

WhatsApp Facebook
UP: CM योगी ने विधानभवन में फहराया झंडा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में रंगा उत्तर प्रदेश

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35771-up UP: CM योगी ने विधानभवन में फहराया झंडा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में रंगा उत्तर प्रदेश

UP: लखनऊ। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को पूरा उत्तर प्रदेश देशभक्ति के रंग में नजर आया। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन परिसर में ध्वजारोहण किया। समारोह में पहली बार राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और हेलीकॉप्टर से विधानभवन परिसर में पुष्पवर्षा की गई।

लोकगीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

ध्वजारोहण के बाद बुंदेलखंड, ब्रज और पूर्वांचल के लोकगीतों पर कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और अरुणाचल प्रदेश के कलाकारों ने भी हिस्सा लिया। सीएम ने शहीदों और राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित जवानों के परिजनों को सम्मानित किया।

भगवा पगड़ी में दिखे योगी

सीएम योगी भगवा पगड़ी में नजर आए, जबकि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक धोती-कुर्ते में दिखे। योगी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रदेश में 50 लाख करोड़ रुपए का निवेश आया और 4 करोड़ से ज्यादा रोजगार के अवसर बने। 22 हजार से ज्यादा स्टार्टअप शुरू हुए और 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली।

शहीदों को किया नमन

योगी ने कहा कि 1947 में मिली आजादी वीर क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने महात्मा गांधी, सरदार पटेल, डॉ. आंबेडकर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस समेत स्वतंत्रता सेनानियों और देश की सुरक्षा में बलिदान देने वाले जवानों को नमन किया।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)