होम › Technology › UP Accident : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 4 की मौत
Technology

UP Accident : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 4 की मौत

WhatsApp Facebook
UP Accident : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 4 की मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41857-untitled UP Accident : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 4 की मौत

UP Accident : सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली में सवार कई लोग उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

मां शाकुंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक, मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र स्थित कुशावली गांव के 20 से अधिक लोग नवरात्र के अवसर पर मां शाकुंभरी देवी के दर्शन करने सहारनपुर गए थे। दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु ज्योत लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने गांव लौट रहे थे।

बताया गया कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे देवबंद में फ्लाईओवर के पिलर नंबर 13 के पास श्रद्धालु चाय-पानी पीने के लिए एक दुकान पर रुके थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए कंटेनर ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत

इस दर्दनाक दुर्घटना में अमन राणा (25), रमेश उर्फ रिंकू (55), सागर (22) और पंकज (25) की मौत हो गई। चारों मृतक मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र स्थित कुशावली गांव के रहने वाले बताए गए हैं। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

डीएम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली। उन्होंने घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने तथा मामले की जांच के निर्देश दिए। 

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)