होम Technology UP Accident : डंपर में फंसकर 50 मीटर तक घिसटी कार, एक परिवार के 4 की मौत
Technology

UP Accident : डंपर में फंसकर 50 मीटर तक घिसटी कार, एक परिवार के 4 की मौत

WhatsApp Facebook
UP Accident : डंपर में फंसकर 50 मीटर तक घिसटी कार, एक परिवार के 4 की मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36854-untitled UP Accident : डंपर में फंसकर 50 मीटर तक घिसटी कार, एक परिवार के 4 की मौत

UP Accident : बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। रामनगर-बाराबंकी हाईवे पर भूलभुलैया गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार डंपर के अगले हिस्से में फंस गई और करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में एक सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है।

जानकारी के मुताबिक, श्रावस्ती जिले के भिनगा निवासी मोहम्मद शरीफ (50) अपनी पत्नी तबस्सुम बानो (45), बेटे उजैम (25), बेटी रुश्दा (20) और सात वर्षीय बेटी हुदा के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। बताया गया कि परिवार किसी बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए निकला था।

भूलभुलैया गांव के पास रायला ढाबे के सामने कार मोड़ते समय सामने से आ रहे डंपर से उसकी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार डंपर के अगले हिस्से में फंस गईऔर करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में मदद की।

पुलिस और ग्रामीणों ने कार के दरवाजे और शीशे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी बड़ागांव ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोहम्मद शरीफ, उनकी पत्नी तबस्सुम बानो, बेटे उजैम और बेटी रुश्दा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुदा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

चार लोगों की मौत की खबर मिलते ही श्रावस्ती में उनके परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)