होम Technology UP Accident : 42 मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, किशोरी समेत 3 की मौत, 20 घायल
Technology

UP Accident : 42 मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, किशोरी समेत 3 की मौत, 20 घायल

WhatsApp Facebook
UP Accident : 42 मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, किशोरी समेत 3 की मौत, 20 घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36549-untitled UP Accident : 42 मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, किशोरी समेत 3 की मौत, 20 घायल

UP Accident : प्रयागराज। नारीबारी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धान की रोपाई के लिए मजदूरों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 17 वर्षीय किशोरी समेत तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बिगड़ा संतुलन

हादसा नारीबारी के सूरवल साहनी स्थित पेट्रोल पंप के पास करीब सुबह 10 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सोनरा गांव से मजदूरों को धान की रोपाई के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान आगे चल रहा एक बाइक सवार सड़क पर गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर गिर गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया और ट्रॉली पलट गई।

23 मजदूर ट्रॉली के नीचे दबे

हादसे के बाद ट्रॉली में बैठे करीब 23 मजदूर उसके नीचे दब गए, जबकि कुछ मजदूर छिटककर सड़क पर गिर गए। सूचना मिलते ही नारीबारी चौकी प्रभारी अमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में कमला देवी (50) और करीना (17) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोरमा (19) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

9 घायलों की हालत गंभीर

कुल 20 घायलों में से 9 को गंभीर हालत में स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल रेफर किया गया है। 11 घायलों का नारीबारी पीएचसी में इलाज चल रहा है, जबकि कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मृतका करीना के पिता भरतलाल आदिवासी ने शंकरगढ़ थाने में तहरीर देकर ट्रैक्टर चालक अशोक सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)