होम › Technology › UP Accident : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सेना की एंबुलेंस ट्रक में घुसी, जवान समेत 4 की मौत
Technology

UP Accident : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सेना की एंबुलेंस ट्रक में घुसी, जवान समेत 4 की मौत

WhatsApp Facebook
UP Accident : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सेना की एंबुलेंस ट्रक में घुसी, जवान समेत 4 की मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41160-untitled UP Accident : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सेना की एंबुलेंस ट्रक में घुसी, जवान समेत 4 की मौत

UP Accident : सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के एक जवान समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा अयोध्या-सुल्तानपुर बॉर्डर के पास हलियापुर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां सेना की एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, सेना की एंबुलेंस पंचकुला से एक जवान का पार्थिव शरीर लेकर देवरिया जा रही थी। इसी दौरान हलियापुर के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गया। हादसे में एंबुलेंस चालक, एक सैन्यकर्मी और जवान के परिवार के दो सदस्यों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।

टक्कर के बाद एंबुलेंस में फंसे शवों को निकालने के लिए पुलिस और राहत टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वाहन को काटकर शव बाहर निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया गया। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।

हादसे में जिस जवान का पार्थिव शरीर एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था, उसे हलियापुर थाने में सुरक्षित रखवाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी में एंबुलेंस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और घटना की जानकारी सेना व परिजनों को दी गई है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)