होम › Technology › UP Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कांस्टेबल की मौत, बहन की गोदभराई में शामिल होने जा रहा था घर
Technology

UP Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कांस्टेबल की मौत, बहन की गोदभराई में शामिल होने जा रहा था घर

WhatsApp Facebook
UP Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कांस्टेबल की मौत, बहन की गोदभराई में शामिल होने जा रहा था घर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41767-untitled UP Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कांस्टेबल की मौत, बहन की गोदभराई में शामिल होने जा रहा था घर

UP Accident : कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल विकास कुमार बैस (26) की मौत हो गई। वह अपनी छोटी बहन की गोदभराई में शामिल होने के लिए घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार सुबह सौरिख थाना क्षेत्र के सौरिख-बिधूना मार्ग पर ककरैया गांव के पास हुआ। विकास अयोध्या से अपने गांव इब्राहिमपुर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), सौरिख ले गई, जहां चिकित्साधिकारी डॉ. संजय सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बहन की गोदभराई से पहले घर में छाया मातम

विकास की छोटी बहन चेतना की गोदभराई का कार्यक्रम 12 अक्टूबर को होना था। परिवार में इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे की खबर मिलते ही खुशियां मातम में बदल गईं। विकास अपने परिवार में दो बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी मौत से माता-पिता और बहनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

2025 में बने थे कांस्टेबल, केंद्रीय पुलिस में भी हुआ था चयन

विकास कुमार बैस वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती अयोध्या कोतवाली में थी। परिजनों के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले उनका केंद्रीय पुलिस में भी चयन हुआ था और उन्हें जॉइनिंग लेटर मिल चुका था।

परिवार के अनुसार, विकास मेहनती और ईमानदार स्वभाव के थे। वह अपनी बहन के कार्यक्रम और शादी की तैयारियों को लेकर उत्साहित थे। हादसे ने परिवार के भविष्य की खुशियों पर दुख की गहरी छाया छोड़ दी है।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)