होम › Technology › UP Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 4 साल के मासूम समेत 3 की मौत
Technology

UP Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 4 साल के मासूम समेत 3 की मौत

WhatsApp Facebook
UP Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 4 साल के मासूम समेत 3 की मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36310-untitled UP Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 4 साल के मासूम समेत 3 की मौत

UP Accident : झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। बबीना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 4 साल के बच्चे और उसकी दादी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

हादसा बीएचईएल स्थित महिमा ढाबे के पास रात करीब 8:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में बाइक पर आगे बैठे 4 वर्षीय संस्कार उर्फ भानू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दादी उर्मिला ने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, चंदौली गांव निवासी आनंद रजक अपनी पत्नी उर्मिला और पोते भानू के साथ मेडिकल कॉलेज गए थे। उनकी बेटी ने बच्ची को जन्म दिया था और परिवार नवजात को देखने अस्पताल पहुंचा था। वापसी के दौरान भानू दादी के साथ बाइक पर जाने की जिद करने लगा था।

हादसे में आनंद रजक और बाइक चला रहे रविंद्र पाल भी घायल हुए। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान करीब रात 12 बजे रविंद्र पाल की भी मौत हो गई। बताया गया कि रविंद्र की शादी महज 11 महीने पहले हुई थी और परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी।

बेटे और मां की मौत की खबर सुनकर अस्पताल पहुंचे महेंद्र रजक बदहवास हो गए। बेटे का शव देखकर वह रोते-रोते बेहोश हो गए। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

सीओ सदर प्रिया सिंह के मुताबिक, ट्रक झांसी से ललितपुर की ओर जा रहा था और उसने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की भूमिका समेत हादसे के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)