होम Technology UP पुलिस में बड़ा फेरबदल : 31 PPS अधिकारियों के तबादले, 16 जिलों के ASP बदले गए
Technology

UP पुलिस में बड़ा फेरबदल : 31 PPS अधिकारियों के तबादले, 16 जिलों के ASP बदले गए

WhatsApp Facebook
UP पुलिस में बड़ा फेरबदल : 31 PPS अधिकारियों के तबादले, 16 जिलों के ASP बदले गए

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39576-pps-tranfer UP पुलिस में बड़ा फेरबदल : 31 PPS अधिकारियों के तबादले, 16 जिलों के ASP बदले गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में लगातार प्रशासनिक बदलाव जारी हैं। 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब शासन ने 31 पीपीएस अधिकारियों के भी स्थानांतरण कर दिए हैं। तबादला सूची में अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) और अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों को अलग-अलग जिलों, पुलिस कमिश्नरेट और विभागीय इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कई जिलों के ASP बदले गए

जारी आदेश के अनुसार उन्नाव के अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अखिलेश सिंह को हरदोई का अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बनाया गया है। वहीं सुभाष चंद्र गंगवार को मुरादाबाद में एएसपी यातायात पद से हटाकर पुलिस प्रशिक्षण स्कूल (PTS) में नई जिम्मेदारी दी गई है।

मुकेश चंद्र मिश्रा को बरेली से स्थानांतरित कर गोरखपुर का अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नितेश सिंह को गोंडा का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

अयोध्या, गोरखपुर और मीरजापुर में नई तैनाती

राधेश्याम राय को अयोध्या ग्रामीण का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि अयोध्या प्रसाद सिंह को गोरखपुर में एएसपी अपराध की जिम्मेदारी मिली है। वहीं योगेंद्र सिंह को मीरजापुर का अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

सुधीर जायसवाल को अयोध्या में अपर पुलिस अधीक्षक (प्रोटोकॉल/यातायात) बनाया गया है। वहीं पवन गौतम को कासगंज का अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

लखनऊ, प्रयागराज और अन्य इकाइयों में भी बदलाव

लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त रहे जितेंद्र कुमार दुबे को यूपीपीसीएल मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रयागराज कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त रहे जोगेंद्र लाल को यूपी-112 मुख्यालय में एएसपी बनाया गया है। वहीं राघवेंद्र सिंह को एएसपी एटीएस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा सुधीर कुमार को खीरी (पूर्वी), महेश कुमार को हापुड़ का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

पुलिस मुख्यालय और अन्य इकाइयों में भी तैनाती

तबादला सूची में कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, एटीएस, पीटीएस, एसएसएफ, आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और राज्य मानवाधिकार आयोग जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। 

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)