होम › Technology › UK: चमोली टनल हादसा: 2 लापता श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू जारी, एक करोड़ मुआवजे की मांग
Technology

UK: चमोली टनल हादसा: 2 लापता श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू जारी, एक करोड़ मुआवजे की मांग

WhatsApp Facebook
UK: चमोली टनल हादसा: 2 लापता श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू जारी, एक करोड़ मुआवजे की मांग

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35814-uk UK: चमोली टनल हादसा: 2 लापता श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू जारी, एक करोड़ मुआवजे की मांग

UK: देहरादून: विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी है। रेस्क्यू टीमें टनल के अंदर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इसके साथ ही टनल में जमा पानी को बाहर निकालने का काम भी तेजी से किया जा रहा है।

रेस्क्यू में मिले श्रमिक को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

शनिवार को रेस्क्यू अभियान के दौरान श्रमिक देवनाथ को टनल से बाहर निकाला गया। अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रशासन के मुताबिक कुल 22 श्रमिकों में से 12 को बाहर निकाला जा चुका है। हादसे में अब तक 8 श्रमिकों की मौत हुई है, जबकि 2 अभी लापता हैं।

मंत्री का श्रमिकों ने किया घेराव

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली और रेस्क्यू टीमों को उपलब्ध संसाधनों और मशीनरी के बेहतर समन्वय के साथ अभियान तेज करने के निर्देश दिए।

एक करोड़ मुआवजे की मांग

मौके पर परियोजना के श्रमिकों ने मंत्री का घेराव कर मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने और हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की। मंत्री ने वीपीएचईपी की कंपनी टीएचडीसी को मुआवजा देने और जांच पूरी होने तक परियोजना का काम बंद रखने के निर्देश दिए। इसके बाद श्रमिक शांत हुए।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)