होम › Technology › Udta Teer Ban in Nepal: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ नेपाल में बैन, सरकार ने इस वजह से रोकी मंजूरी
Technology

Udta Teer Ban in Nepal: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ नेपाल में बैन, सरकार ने इस वजह से रोकी मंजूरी

WhatsApp Facebook
Udta Teer Ban in Nepal: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ नेपाल में बैन, सरकार ने इस वजह से रोकी मंजूरी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42622-udta-teer-2 Udta Teer Ban in Nepal: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ नेपाल में बैन, सरकार ने इस वजह से रोकी मंजूरी

मुंबई। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आगामी फिल्म ‘उड़ता तीर’ रिलीज से पहले चर्चा में आ गई है। भारत समेत कई देशों में 23 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को नेपाल में प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेपाल सरकार ने फिल्म की रिलीज को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। इस फैसले के बाद फिल्म नेपाल के सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं हो सकेगी।

कानून के तहत नहीं मिली मंजूरी

‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से फिल्म के निर्माताओं को पत्र भेजकर फैसले की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में मंत्रालय के सेक्शन ऑफिसर विशाल भंडारी के पत्र का हवाला दिया गया है। इसमें बताया गया कि फिल्म को ‘फिल्म (निर्माण, प्रदर्शन और वितरण) अधिनियम, 2026 बी.एस.’ की धारा 5(3) के तहत प्रतिबंधित विषय-वस्तु के दायरे में माना गया है। इसी आधार पर फिल्म को नेपाल में रिलीज करने की अनुमति नहीं दी गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह पत्र नेपाली बिक्रम संवत कैलेंडर के अनुसार अश्विन 30, 2083 यानी 16 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था। हालांकि, फिल्म की विषय-वस्तु को लेकर नेपाल सरकार की ओर से विस्तृत सार्वजनिक स्पष्टीकरण की जानकारी उपलब्ध रिपोर्ट में नहीं दी गई है।

पाकिस्तानी जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है कहानी

फिल्म ‘उड़ता तीर’ की कहानी एक पाकिस्तानी जासूस पर आधारित है, जो भारत में जासूसी करने आता है, लेकिन यहां पहुंचने के बाद उसकी याददाश्त चली जाती है। इसके बाद वह खुद को भारत का देशभक्त नागरिक समझने लगता है। कहानी में आगे वह उन साजिशों और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने लगता है, जिनसे उसका मूल मिशन जुड़ा होता है। इस असामान्य परिस्थिति से पैदा होने वाली घटनाओं के जरिए फिल्म में कॉमेडी और व्यंग्य का तड़का लगाया गया है।

आयुष्मान और सारा के साथ नजर आएंगे कई कलाकार

फिल्म का निर्देशन आकाश ए. कौशिक ने किया है। इसका निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्वा मेहता ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। गुनीत मोंगा और सिख्या एंटरटेनमेंट के अचिन जैन भी फिल्म के निर्माताओं में शामिल हैं। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अलावा दिवंगत अभिनेता मुकुल देव भी फिल्म में नजर आएंगे।

ट्रेलर को मिल रहा दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स

रिलीज से पहले फिल्म के दो ट्रेलर जारी किए जा चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पहले ट्रेलर को 39 मिलियन से ज्यादा और दूसरे ट्रेलर को रिलीज के छह दिनों के भीतर 25 मिलियन से अधिक व्यूज मिले थे। फिल्म की कहानी, कलाकारों और कॉमेडी के अंदाज को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा बनी हुई है। अब नेपाल में रिलीज की मंजूरी नहीं मिलने के बाद फिल्म एक नए कारण से सुर्खियों में आ गई है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)