होम › Technology › U19 Asia Cup 2026: अंडर-19 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर
Technology

U19 Asia Cup 2026: अंडर-19 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर

WhatsApp Facebook
U19 Asia Cup 2026: अंडर-19 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41677-u19-asia-cup-2026-1 U19 Asia Cup 2026: अंडर-19 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर

नई दिल्ली। अंडर-19 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी हो गया है। इस बार टूर्नामेंट ओमान में खेला जाएगा। प्रतियोगिता की शुरुआत 5 नवंबर से होगी और फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच ओमान क्रिकेट अकादमी, अल अमेरात के दो मैदानों पर होंगे।

भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में

सबसे ज्यादा नजर भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर रहेगी। दोनों टीमों को ग्रुप ए में रखा गया है, जहां उनके साथ UAE और नेपाल भी हैं। ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और मलेशिया की टीमें शामिल हैं। भारत अपने अभियान की शुरुआत 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगा, जबकि 8 नवंबर को उसका सामना पाकिस्तान से होगा। भारत का ग्रुप चरण का तीसरा मुकाबला 10 नवंबर को UAE के खिलाफ होगा।

5 नवंबर को दो मुकाबलों से आगाज

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 5 नवंबर को श्रीलंका अंडर-19 और मलेशिया अंडर-19 के बीच खेला जाएगा। इसी दिन बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें भी आमने-सामने होंगी। 6 नवंबर को पाकिस्तान का मुकाबला UAE से और भारत का मुकाबला नेपाल से होगा। इसके बाद 7 नवंबर को अफगानिस्तान-मलेशिया और श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच मैच होंगे।

8 नवंबर को UAE और नेपाल के मुकाबले के साथ भारत-पाकिस्तान की बहुप्रतीक्षित टक्कर होगी। 9 नवंबर को बांग्लादेश-मलेशिया और श्रीलंका-अफगानिस्तान आमने-सामने होंगे। 10 नवंबर को भारत UAE से और पाकिस्तान नेपाल से भिड़ेगा।

12 नवंबर को सेमीफाइनल, 14 को फाइनल

ग्रुप चरण के बाद 12 नवंबर को दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में ग्रुप ए की नंबर-1 टीम का सामना ग्रुप बी की नंबर-2 टीम से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में ग्रुप बी की नंबर-1 टीम और ग्रुप ए की नंबर-2 टीम आमने-सामने होंगी। दोनों सेमीफाइनल के विजेताओं के बीच 14 नवंबर को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

पिछली बार पाकिस्तान ने भारत को हराकर जीता था खिताब

पाकिस्तान मौजूदा चैंपियन के तौर पर टूर्नामेंट में उतरेगा। 2025 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराया था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 347 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम 156 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने अपना दूसरा अंडर-19 एशिया कप खिताब जीता था।

भारत की नजर खिताब पर

भारत अंडर-19 एशिया कप का सबसे सफल देश है और अब तक 8 बार खिताब जीत चुका है। टीम इंडिया ने आखिरी बार 2021 में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। इसके बाद 2024 और 2025 में भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन दोनों मौकों पर उसे खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। अब 2026 में भारतीय टीम एक बार फिर खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

41675-u19-asia-cup-2026- U19 Asia Cup 2026: अंडर-19 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर

 

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)