होम Chhattisgarh Trainee SI suspended Raipur: व्यापमं फर्जी आदेश मामले में कोचिंग संचालक से मांगी घूस, एसपी ने ट्रेनी एसआई को किया सस्पेंड
Chhattisgarh

Trainee SI suspended Raipur: व्यापमं फर्जी आदेश मामले में कोचिंग संचालक से मांगी घूस, एसपी ने ट्रेनी एसआई को किया सस्पेंड

WhatsApp Facebook
Trainee SI suspended Raipur: व्यापमं फर्जी आदेश मामले में कोचिंग संचालक से मांगी घूस, एसपी ने ट्रेनी एसआई को किया सस्पेंड

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36894-raipur-si-mahesh-ogre-suspended-vyapam-fake-order-bribe-case Trainee SI suspended Raipur: व्यापमं फर्जी आदेश मामले में कोचिंग संचालक से मांगी घूस, एसपी ने ट्रेनी एसआई को किया सस्पेंड

Trainee SI suspended Raipur: रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (Chhattisgarh Vyapam Exam) परीक्षा के फर्जी आदेश की जांच के दौरान कोचिंग संचालक से कथित तौर पर रिश्वत मांगने के मामले में रायपुर पुलिस के ट्रैनी सब-इंस्पेक्टर को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।

राखी थाना में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर महेश कुमार ओगरे पर आरोप है कि उन्होंने मामले को रफादफा करने के नाम पर कोचिंग संचालक से 1 लाख रुपए की मांग की थी। शिकायत के मुताबिक, वह 80 हजार रुपए ले भी चुका था।

मामला राखी थाना क्षेत्र में दर्ज व्यापमं के फर्जी परीक्षा आदेश से जुड़ा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान जांच अधिकारी महेश कुमार ओगरे पर कोचिंग संचालक को कार्रवाई का डर दिखाकर दबाव बनाने और रकम वसूलने का आरोप लगा।

मामले से कोई लेना-देना नहीं, फिर भी मांगे पैसे

बताया गया कि कोचिंग संचालक को बाद में जानकारी हुई कि फर्जी व्यापमं आदेश से जुड़े मामले में उसकी कोई भूमिका नहीं है। इसके बावजूद पुलिसकर्मी ने उसे कार्रवाई की बात कहकर डराया। आरोप है कि इसी दबाव में उससे 80 हजार रुपए लिए गए। इसके बाद संचालक ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की।

क्या है मामला

दरअसल, व्यापमं की सहायक शिक्षक और व्याख्याता भर्ती परीक्षा-2026 से संबंधित एक फर्जी परीक्षा निर्देश वॉट्सऐप और सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। व्यापमं ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया था। शिकायत के बाद राखी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब पुलिस फर्जी आदेश और ट्रेनी SI पर लगे रिश्वत के आरोप, दोनों पहलुओं की जांच कर रही है।

जांच के बाद एसपी ने लिया एक्शन

शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच कराई। जांच में पहली नजर में ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ जबरन दबाव बनाने, अवैध वसूली और पद के अनुचित इस्तेमाल के आरोप सामने आए। पुलिस विभाग ने इसे निष्पक्ष कार्यप्रणाली के अनुरूप आचरण नहीं माना। इसके बाद एसपी ने महेश कुमार ओगरे को निलंबित कर दिया।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)