होम › Technology › Tata Steel: 100 रुपए में बिकेगा जमशेदपुर FC, इन्हें ट्रांसफर होगी 100% हिस्सेदारी
Technology

Tata Steel: 100 रुपए में बिकेगा जमशेदपुर FC, इन्हें ट्रांसफर होगी 100% हिस्सेदारी

WhatsApp Facebook
Tata Steel: 100 रुपए में बिकेगा जमशेदपुर FC, इन्हें ट्रांसफर होगी 100% हिस्सेदारी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35721-tata-steel Tata Steel: 100 रुपए में बिकेगा जमशेदपुर FC, इन्हें ट्रांसफर होगी 100% हिस्सेदारी

Tata Steel: नई दिल्ली। टाटा स्टील ने जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड (JFSPL) में अपनी पूरी 100% हिस्सेदारी चर्चिल ब्रदर्स स्पोर्ट्स क्लब प्राइवेट लिमिटेड को महज 100 रुपए में बेचने का फैसला किया है। JFSPL, टाटा स्टील की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है और जमशेदपुर एफसी की गतिविधियों से जुड़ी है। यह सौदा कुछ शर्तें पूरी होने के बाद 31 अगस्त 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।

बोर्ड कमेटी ने दी मंजूरी

टाटा स्टील ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी के बोर्ड द्वारा गठित कमेटी ऑफ डायरेक्टर्स ने 14 अगस्त को हिस्सेदारी ट्रांसफर को मंजूरी दी। कंपनी के पास JFSPL के 4.08 करोड़ इक्विटी शेयर हैं, जिनकी फेस वैल्यू 10 रुपए प्रति शेयर है। इन सभी शेयरों को चर्चिल ब्रदर्स को 100 रुपए के मामूली प्रतिफल पर ट्रांसफर किया जाएगा। दोनों कंपनियों ने इसके लिए शेयर परचेज एग्रीमेंट भी साइन किया है।

ISL लाइसेंस और खिलाड़ी भी होंगे ट्रांसफर

इस सौदे के तहत सिर्फ कंपनी का मालिकाना हक ही नहीं बदलेगा, बल्कि इंडियन सुपर लीग (ISL) का लाइसेंस भी चर्चिल ब्रदर्स को ट्रांसफर किया जाएगा। साथ ही 12 खिलाड़ियों और 2 कोचों के कॉन्ट्रैक्ट भी नए क्लब को सौंपे जाएंगे। इससे जमशेदपुर एफसी से जुड़े खिलाड़ियों और कोचों को आगे भी क्लब फुटबॉल में बने रहने का मौका मिलेगा।

FY26 में 32.23 करोड़ रुपए का कारोबार

टाटा स्टील के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में JFSPL का टर्नओवर 32.23 करोड़ रुपए रहा। हालांकि 31 मार्च 2026 तक कंपनी की नेटवर्थ -5.8 करोड़ रुपए थी। टाटा स्टील ने स्पष्ट किया है कि यह हिस्सेदारी बिक्री किसी स्कीम ऑफ अरेंजमेंट का हिस्सा नहीं है।

ग्रासरूट फुटबॉल पर फोकस जारी रखेगी टाटा स्टील

टाटा स्टील ने कहा कि कंपनी अब ग्रासरूट और युवा स्तर के फुटबॉल विकास पर ज्यादा ध्यान देगी। टाटा फुटबॉल अकादमी के जरिए युवा प्रतिभाओं को प्रशिक्षण देने और खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का काम जारी रहेगा।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)