होम Business Stock Market August 25: शेयर बाजार में जोरदार कमबैक, सेंसेक्स 280 अंक चढ़ा, निफ्टी 24300 के पार बंद
Business

Stock Market August 25: शेयर बाजार में जोरदार कमबैक, सेंसेक्स 280 अंक चढ़ा, निफ्टी 24300 के पार बंद

WhatsApp Facebook
Stock Market August 25: शेयर बाजार में जोरदार कमबैक, सेंसेक्स 280 अंक चढ़ा, निफ्टी 24300 के पार बंद

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36858-stock-market-august-25-indian-stock-market-strong-comebacksensex-gains-287-points-nifty-ends-above-24300 Stock Market August 25: शेयर बाजार में जोरदार कमबैक, सेंसेक्स 280 अंक चढ़ा, निफ्टी 24300 के पार बंद

Stock Market August 25: नई दिल्ली/मुंबई। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को शुरुआती कमजोरी से उबरते हुए मजबूती के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों के संकेत, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और विदेशी निवेशकों के रुख के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स 286.98 अंक यानी 0.37 प्रतिशत बढ़कर 77,656.09 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में अच्छी रिकवरी देखने को मिली। वहीं, एनएसई निफ्टी 115.50 अंक यानी 0.48 प्रतिशत चढ़कर 24,334.55 अंक पर पहुंच गया।

कारोबार की शुरुआत हालांकि कमजोर रही। सेंसेक्स 107.94 अंक की गिरावट के साथ 77,261.17 अंक पर खुला, जबकि निफ्टी 50 भी 50.10 अंक फिसलकर 24,168.45 अंक पर आ गया था। बाद में खरीदारी बढ़ने से दोनों प्रमुख सूचकांकों ने शुरुआती नुकसान की भरपाई कर बढ़त हासिल कर ली।

Stock Market August 25:गेनर्स लूजर्स

आज के कारोबार में अडानी ग्रुप के शेयरों में जोरदार एक्शन देखा गया। अडानी एंटरप्राइज 3.72% की तेजी के साथ 3,110 रुपए पर बंद होकर निफ्टी का टॉप गेनर बना। इसके अलावा मैक्स हेल्थकेयर (2.57%), अपोलो हॉस्पिटल्स (2.15%), इंडिगो (2.01%) और अडानी पोर्ट्स (1.83%) के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और बजाज ऑटो भी बढ़त बनाने में सफल रहे।

दूसरी तरफ, बिकवाली के दबाव के कारण एचडीएफसी लाइफ -1.13% और सिप्ला -1.11% गिरकर सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों में शामिल रहे। इनके अलावा ओएनजीसी (-1.08%), कोल इंडिया (-0.71%) और हिंडाल्को (-0.70%) में भी लाल निशान में कारोबार हुआ।

सेक्टरवार प्रदर्शन की बात करें तो कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी, मीडिया, फार्मा और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.5% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर एनर्जी, मेटल और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का माहौल रहा, जिससे बाजार की बढ़त थोड़ी सीमित हुई। ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.5% बढ़कर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ लगभग सपाट बंद हुआ।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)