होम Business Stock Market, August 21: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बाजार सपाट बंद,ऑटो, FMCG, IT समेत कई सेक्टर्स में कमजोरी, जानें सेंसेक्स निफ्टी का हाल
Business

Stock Market, August 21: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बाजार सपाट बंद,ऑटो, FMCG, IT समेत कई सेक्टर्स में कमजोरी, जानें सेंसेक्स निफ्टी का हाल

WhatsApp Facebook
Stock Market, August 21: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बाजार सपाट बंद,ऑटो, FMCG, IT समेत कई सेक्टर्स में कमजोरी, जानें सेंसेक्स निफ्टी का हाल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36448-stock-market-august-21-sensex-nifty-flat-auto-fmcg-it-weakness Stock Market, August 21: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बाजार सपाट बंद,ऑटो, FMCG, IT समेत कई सेक्टर्स में कमजोरी, जानें सेंसेक्स निफ्टी का हाल

Stock Market, August 21: नई दिल्ली/मुंबई। ग्लोबल संकेतों के दबाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार 21 अगस्त को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बेहद सुस्त और लगभग सपाट बंद हुआ। सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ 77,540.83 पर और निफ्टी 24,252.00 के स्तर पर बंद हुआ।

Power Grid, BEL समेत ये शेयर उछले

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा तेजी Power Grid, BEL, Kotak Mahindra Bank, ICICI Bank और HDFC Bank के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Maruti Suzuki India, Trent, IndiGo, HCL Tech और Tech Mahindra के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.03 फीसदी की मामूली कमजोरी रही। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स की बात करें तो यह 0.70 फीसदी उछल गया।

ऑटो, FMCG, IT समेत कई सेक्टर्स में कमजोरी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन भी मिला-जुला ही रहा। निफ्टी ऑटो, FMCG, IT, मीडिया, फार्मा, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। इसके अलावा निफ्टी मेटल, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी जैसे सेक्टर्स ने हल्की बढ़त दर्ज की।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)