होम › Technology › Social Media Influencer Akanksha Toppo Arrested: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, जानें किस मामले में भेजा जेल
Technology

Social Media Influencer Akanksha Toppo Arrested: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, जानें किस मामले में भेजा जेल

WhatsApp Facebook
Social Media Influencer Akanksha Toppo Arrested: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, जानें किस मामले में भेजा जेल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41530-akanksha-toppo2 Social Media Influencer Akanksha Toppo Arrested: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, जानें किस मामले में भेजा जेल

अंबिकापुर। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को बुधवार को अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उन्हें गुलापन राम यादव, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी की अदालत में पेश किया, जहां बचाव पक्ष की ओर से जमानत की मांग की गई। अभियोजन पक्ष की ओर से जमानत का विरोध किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करते हुए आकांक्षा टोप्पो को जेल भेजने का आदेश दिया।

बता दें कि आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ सरगुजा जिले के अलग-अलग थानों में सात अपराध दर्ज हैं। बुधवार को गिरफ्तारी के बाद उनका मेडिकल कराया गया और फिर कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस उन्हें जेल लेकर गई।

आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में दर्ज हुआ था केस

कोतवाली पुलिस ने दो दिन पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और होली क्रॉस कॉलेज के लेक्चरर अकील अहमद के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

पुलिस के अनुसार, दोनों पर सोशल मीडिया के जरिए कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने और समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाली टिप्पणियां कीं। इसी मामले में बुधवार को आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट परिसर में जुटे समर्थक

आकांक्षा टोप्पो की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़े लोग कोर्ट परिसर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह के हंगामे की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी।

सीएसपी राहुल बंसल के नेतृत्व में पुलिस बल कोर्ट परिसर में तैनात रहा। वहीं, सर्व आदिवासी समाज की ओर से भी गिरफ्तारी का विरोध किया गया है।

पहले भी दर्ज हो चुका है मामला

आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ इससे पहले सीतापुर थाने में भी मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। खबर के मुताबिक उस मामले में पुलिस ने उन्हें चेकलिस्ट पर छोड़ दिया था।

वर्तमान मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर जेल भेजने का आदेश दिया।

भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ भी FIR

इस पूरे विवाद में आकांक्षा टोप्पो की शिकायत पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता धीरज सिंह के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है।

शिकायत में धीरज सिंह पर कथित तौर पर धमकी देने और कार का पीछा करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी लगाई हैं।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)